बेगूसराय : बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई वार्ता में उन्हें बेगूसराय के संबंध में दी गई जानकारियां उपलब्ध कराते हुए कहा कि बेगूसराय में जिला प्रशासन के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा निरंतर वैश्विक महामारी के इस दौर में आम लोगों तक सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस महामारी के मद्देनजर मैं निरंतर बेगूसराय जिलाधिकारी,पुलिस प्रशासन,सामाजिक कार्यकर्ता,भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर पल-पल की सूचनाओं से अवगत हो रहा हूं एवं ऐसे में जो मुख्य समस्या उभर कर सामने आ रही है वह राशन,राशन कार्ड पर अनाज की उपलब्धता,गैस सिलेंडर,मजबूरी में फंसे लोगों के गाड़ी का पास,पशुओं का चारा, सैनेटाइजिंग एवं बेगूसराय से बाहर रहने वाले लोगों तक राशन की उपलब्धता है।
उपरोक्त सभी बिंदुओं पर जिलाधिकारी सिर्फ वार्ता कर उन्हें डीलरों द्वारा उचित मूल्य पर सही वजन के साथ लोगों को राशन उपलब्ध कराने की बात पर विशेष ध्यान देने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं से निरंतर अपने आसपास के क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर आम लोगों से हो रही समस्याओं की जानकारी एकत्रित कर उनके निष्पादन को तत्पर रहने को कहा है।उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिला अधिकारी एवं सदर अनुमंडल अधिकारी से बात करें उन्हें विभिन्न गांव में डीलरों से एक यूनिट में 1 किलोग्राम दाल उपलब्ध कराने पर, बेगूसराय के वैसे छात्रों का आकलन करना जो कोटा में फंसे हैं, मुखिया द्वारा एक परिवार में केवल दो मास्क उपलब्ध कराने के संदर्भ में, सैनिटाइजेशन के काम में दबा के कम प्रयोग संबंधित अन्य कई विषयों पर भी वार्ता हुई एवं इस संदर्भ में सकारात्मक पहलुओं त्वरित कार्यवाही की भी बात कही।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमसबों के लिए यह अपनी कर्तव्यपरायणता को दिखाने का वक्त है और ऐसे में हमारे सांसद द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ आम लोगों की सेवा में डटे हुए हैं।मौके पर जानकारी उपलब्ध कराते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा 500PPE किट एवं 1000 मास्क बेगुसराय सदर अस्पताल को उपलब्ध कराए गए हैं।साथ ही आइओसीएल द्वारा 1000 PPE किट, 1000 मास्क, 10 IR GUN, 200- 100ml सैनिटाइजर जैसे मूलभूत आवश्यकताओं के साधन की पूर्ति हेतु सदर अस्पताल को दिए।
साथ ही उन्होंने बताया कि माननीय मंत्री द्वारा निरंतर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन से बात कर रोजाना होने वाले खपत की जानकारी भी ली है जिसकी उपलब्धता हेतु तो भी जिलाधिकारी से बात की गई।साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य में बरसात से पूर्व कार्य प्रारंभ की अनुमति देने की अपील जिलाधिकारी ने स्वीकृति दिया है।इस स्वीकृति के उपरांत पुल के निर्माण कार्य की अवधि व रकम की क्षति कम होगी।उन्होंने पुलिस के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जनता एवं जनप्रतिनिधि की बात को धैर्यपूर्वक सुने एवं उसके समाधान हेतु संयम से काम लें। विपदा के इस काल में आपका संयम व आपका कार्यकौशल ही आमजनमानस में आपकी सुदृढ छवि बनाएगा।अतः पुलिस प्रशासन संयमता के साथ काम लें।


Download Android App
Download iOS App



