गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले वोट के लिए भड़का रहे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले वोट के लिए भड़का रहे

कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के मध्य शब्दों के बाण हमेशा एक दूसरे पर लगातार छोड़े जाते रहे है। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के बयान हमेशा से बीजेपी नेताओ के निशाने पर रहते है। कांग्रेस नेता के हिजाब वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को ‘व्याकुल भारत’ बताते हुए कहा कि वे वोट की खातिर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

  • वोट की खातिर दूसरों को भड़काने का काम
  • उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा
  • देश व्यवहार और कानून से चलेगा

महिला जो पहनना चाहती है वो खुद तय करे

RAHUL GANDHI TOP

उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि देश में सामाजिक, सौहार्द नहीं रहे, इसलिए वह दूसरों को भड़काने का काम करते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात के दौरान हिजाब से जुड़े एक प्रश्न पर कहा कि महिला जो पहनना चाहती है, वो खुद तय करे।

वोट की खातिर दूसरों को भड़काने का काम

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे ‘व्याकुल भारत’ हैं। उन्हें लग रहा है कि एक देश में एक कानून नहीं रहे। वे वोट की खातिर दूसरों को भड़काने का काम कर रहे हैं। यह कानून का देश है। कानून से काम चलता है और यही काम करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी को कह देंगे कि यह पहनो, किसी को कह देंगे वह पहनो, लेकिन देश व्यवहार और कानून से चलेगा।

उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा

राजस्थान के मंत्री के अकबर को आक्रांता बताए जाने के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। कांग्रेस ने भारत के महापुरुषों को नेपथ्य में डाल दिया था। अकबर मुगल शासक ही तो था, आक्रांता ही था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।