सुशासन की सरकार हवा-हवाई : उपेन्द्र सहनी

Summary :

नीतीश कुमार को जनता सबक सिखाने का काम करेगा। सम्मेलन में संतोष कुमार, अर्जुन पंडित, प्रेमनाथ मालाकार, पप्पू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

पटना : विद्यापति भवन में राजपा कार्यकत्र्ताओं का सम्मेलन संपन्नन हुआ। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र सहनी, बिहार के कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा समेत अन्य जनहित मुद्दों के सवाल को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुशासन कहलाने वाली सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार, की घटनाएं रोजमर्रा की कहानी बनकर रह गयी है। महिलाओं के सशक्तिकरण की बातें की जाती है। लेकिन महिलाओं के साथ हो रही अत्याचार पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कानून व्यवस्था चौपट है। प्रदेश में शराब की होम डिलिवरी हो रही है। शिक्षा चरमरायी हुई है। उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्र अन्य राज्यों मे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबों के हित मे कोई काम नहीं होता। आवासीय प्रमाण पत्र के लिए लोगों को प्रखंड का चक्कर लगाना पड़ता है। भ्रष्टाचार की खुली छूट है। राज्य में विकास का कोई काम नहीं हुआ।

नवयुवकों को अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। देश के अन्य भागों में बिहारियों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया जाता है बल्कि मारपीट की घटनाएं घटती रहती है। धान की खरीददारी न हीं हो पायी, किसान औने-पौने दाम में धान बेचकर बिचौलियों का शिकार बन बैठे। उन्होंने कहा कि राजपा बिहार की जनता का विकल्प की पार्टी होगी। आम जनता की निगाहें इसी पार्टी की ओर लगी है। जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता सबक सिखाने का काम करेगा। सम्मेलन में संतोष कुमार, अर्जुन पंडित, प्रेमनाथ मालाकार, पप्पू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Desk Team