पटना : लोक सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक (2019) पास होने पर स्वास्थय मंत्री मंगल पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी है। श्री पांडेय ने कहा कि पड़ोसी देशों के प्रति अपनी उदाराता दिखा भारत ने दुनिया को एक अलग संदेश देने का काम किया है। श्री पांडेय ने कहा कि विपक्ष के अवरोध के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार ने इस महत्वपूर्ण बिल को लोस से पास करा भारत में गैरमुस्लिम शरणार्थियों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
अब पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान समेत अन्य पड़ोसी देशों के हिंदू, सिख, इसाई, जैन और पारसी शरणार्थियों को न सिर्फ भारत में आसानी से नागरिकता प्राप्त होगी, बल्कि अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगीं। श्री पांडेय ने कहा कि पूर्व की सरकारें भारत में रह रहे ऐसे वंचित लोगों को अब तक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही, लेकिन सबका-साथ और सबका विकास करने वाले प्रधानमंत्री ने भारत में हाशिये पर रह रहे ऐसे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।


Download Android App
Download iOS App



