पटना : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने दिल्ली के फिल्मस्तान के पास अग्निकांड में मारे गये मजदूरों पर दुख प्रकट करते हुए दिल्ली एवं बिहार सरकार द्वारा मृतक परिजनों को उचित मुआवजा राशि देने पर बधाई देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने अभी तक मृतक परिवारों को किसी तरह का मुआवजा राशि की घोषणा नहीं की है।
उन्होंने केन्द्र के एनडीए सरकार द्वारा लोकसभा में एनआईसी बिल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह जी ने सदन में बंगलादेशी, हिन्दु, फारसी, सिख, इसाई शरणार्थियों को मान्यता देगी लेकिन अमित शाह जी मुसलमानों के साथ इतना भेदभाव क्यों कर रहे हैं। इसका जवाब देना चाहिए।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार तिवारी, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीणा देवी इत्यादि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



