बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि अगर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार बनी तो तमिलनाडु की तर्ज पर आरक्षण 69 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजद केवल मुस्लिमों और यादवों की ही पार्टी नहीं है।
पार्टी के पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में राजद नेता ने कहा कि केंद्र सरकार धीरे-धीरे सभी जगहों से आरक्षण के प्रावधान को समाप्त कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के बारे में ये भ्रम फैलाने को कोशिश होती है कि ये केवल यादवों और मुस्लिम की पार्टी है, जबकि राजद सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी है।
तेजस्वी ने अपने घर में चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर भी अपनी भड़ास निकली। तेजस्वी ने पारिवारिक विवाद को लेकर मीडिया और राजनीतिक महकमे में हो रही बयानबाजी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल लोग ‘बिग बॉस’ ज्यादा देखने लगे हैं। तेजस्वी ने कहा, ‘पारिवारिक मामलों को मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।’
तेजस्वी यादव अपराध का राजनीतिकरण कर रहे है : सुशील मोदी
उन्होंने कहा,’मीडिया में आजकल किसी के परिवार में खाना बना है या नहीं, किसने खाया? किसके घर में क्या हो रहा है? ये सारी निजी बातों को दिखाया जाने लगा है। हमें कुछ नहीं देखना। मछली की आंख की तरह एक ही लक्ष्य है, ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंकना, जो गरीबों के लिए कहते कुछ हैं और करते कुछ नहीं।’


Download Android App
Download iOS App



