बिहार के सिवान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी शख्स ने गहरी नींद में सो रहे अपने पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में 4 बच्चों की मौत, जबकि घटना में उसकी पत्नी और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो हुई हैं। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना भेजा गया है।
घटना सिवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है। एक साथ चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुदकुशी करने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान अवधेश चौधरी के रूप में हुई है।

आरोपी ने बताया कि वो कहीं बाहर से घूम कर आया था और इसी दौरान उसके मन में कुछ ऐसा हुआ कि उसने कुल्हाड़ी उठा ली। कुल्हाड़ी उठाने के बाद उसने अपनी बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार और भोला कुमार की हत्या कर दी, जबकि उसकी एक बेटी अंजलि कुमारी और पत्नी रीता देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



