कोरोना वैक्सीन को लेकर बिहार में राजनीति अब भी जारी है, पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यरोप लगाए जा रहे हैं। नीतीश सरकार बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाकर लोगों को कोरोना से बचाने में लगी हुई हैं। इस बीच में हो रही गलतियों को मुद्दा बनाकर विपक्ष के नेता वैक्सीनेशन से बच रहे हैं। बता दें कि बिहार में अब तक मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेताओं ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। तेजस्वी यादव समेत पूरे लालू परिवार ने फिलहाल कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है।
तेजस्वी से किया सवाल, वैक्सीन कब लेंगे?
तेजस्वी यादव से सवाल किये जाने पर उन्होंने कहा कि वो तब तक वैक्सीन नहीं लेंगे जबतक बिहार की 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता। तेजस्वी के इस बयान के बाद सत्ताधारी दल के नेता उन पर हमलावर हैं, अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाने को लेकर वो उन्हें घेर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोला है।
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव टीका पर राजनीति तो खूब कर रहे, मगर खुद क्यूं टीका नहीं ले रहे? तेजस्वी जी टीका पर अपनी राजनीति साफ कीजिए! पहले भी आपके बड़े भैया ने टीका पर जो टिप्पणी की थी वो सबको याद है। क्या ये सच नहीं कि आप और आपका परिवार टीकाकरण के खिलाफ है?”



Download Android App
Download iOS App



