“We will Miss You…”, नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, एक्स पर पोस्ट कर जताई संवेदना

Jitan Ram Manjhi Emotional Post

Jitan Ram Manjhi Emotional Post: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्दी ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को CM नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद से बिहार में नीतीश युग का अंत हो जाएगा। उनके इस्तीफे से आम जनता से लेकर कई नेता भी नाखुश हैं। उनके इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है, इसमें उन्होंने नीतीश कुमार की एक पुरानी वीडियो साझा की है।

Jitan Ram Manjhi Emotional Post: जीतन राम मांझी का भावुक पोस्ट

जीतन राम मांझी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “नीतीश जी,अगले चौबीस घंटे में आप बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोड़ देंगें। सबको पता है कि आपका यह ख़्वाब था कि आप देश के चारों सदनों के सदस्य रहें पर आपके इस ख़्वाब ने करोड़ों दिलों को रूला दिया है।

नीतीश जी बिहार ने कई मुख्यमंत्रियों को आते-जाते देखा है पर शायद ये पहला मौक़ा है जब आपको मुख्यमंत्री पद की छोड़ने की बातों सुनकर ही करोड़ों लोगों के आंखों में आंसू भर आएं हैं।
भले ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ने का फ़ैसला आपका अपना फ़ैसला है जिसपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता पर बिहार आज ग़मज़दा है। हर बिहारी कह रहा है, We will Miss You Nitish Ji। “आप महामानव हैं, बिहार आपके बिना अधूरा है।”

Jitan Ram Manjhi on Nitish Kumar: जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भी दुखी

आपको बता दें कि नीतीश कुमार एक बार जीतन राम मांझी को भी मुख्यमंत्री बना चुके हैं। अब जब नीतीश कुमार यह पद छोड़ने वाले हैं, तो मांझी भावुक हो गए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए काफी कुछ कहा है। मांझी के साथ-साथ जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भी दुखी हैं। हालांकि सभी का कहना है कि यह फैसला नीतीश कुमार का है, तो इसे कोई बदल नहीं सकता।

यह भी पढ़ें: बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत… 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, जानिए अगले 48 घंटों का पूरा शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।