पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रांची के रिम्स में श्री लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद उनकी गिनती स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर चिंता जाहिर की। मांझी ने कहा कि राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद की लंबी उम्र के साथ साथ नाना प्रकार की बीमारियों से जब वह ग्रसित हैं। उनकी बीमारी की की गंभीरता को देखते हुए वर्तमान भाजपा की सरकार उनके साथ जिस तरह से दुर्भावना से ग्रसित होकर द्वेष की भावना से व्यवहार कर रही है।
यह मानवता को तार-तार करने वाला है। मांझी ने कहा की महागठबंधन के एक बड़े नेता आदरणीय लालू प्रसाद जी को अन्य बीमारियों के साथ पेशाब में खून आने की बात से मैं बहुत ही चिंतित हूं। लालू प्रसाद हमारे लंबे समय के पुराने साथी रहे हैं | वह आज भी गरीबों की आवाज है | आज बिहार के ही नहीं पूरे देश की जनता उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।
लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हमें लगता है कि उनकी जान लेने के लिए हाथ धोकर पड़ी हुई है। यदि उनके स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो देश और राज्य की जनता देश के प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को कभी माफ नहीं करेगी। रिम्स में लालू प्रसाद यादव से मुलाक़ात करने के बाद माँझी ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ने का मन बना चुका है वैसी स्थिति में बीमारी के बावजूद लालू प्रसाद यादव की सबको जरूरत है वही एक ऐसे नेता हैं जिसके सामने सांप्रदायिक शक्तियां घुटने टेकती है।
सीट शेयरिंग पर पूछे गए सवाल पर माँझी ने कहा कि किसी भी क़ीमत में बिहार और केंद्र की सरकार को उखाड़ फेंकना है उसके लिए महागठबंधन की तमाम दोनों को एकजुट रखना होगा सीट शेयरिंग का मामला महागठबंधन में कोई मायने नहीं रखता। हमारा एजेंडा केंद्र की मोदी सरकार को हटाना है और उसके लिए महागठबंधन में शामिल तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है।


Download Android App
Download iOS App



