देश के साथ-साथ बिहार में भी कोरोना वायरस की रफ्तार मंद पड़ने लगी है और नए मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को खत्म करने का ऐलान किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सवांददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए राज्य के लिए नए दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी।
करीब एक महीने के बाद बिहार के लोगों को लॉकडाउन से आजादी मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।
सीएम ने आगे बताया 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी। आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।
बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के 920 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में कुल 1 लाख 8 हजार से अधिक सैंपल्स की जांच की गई. देश में भी कोरोना के नए मामलों में भारी कमी देखने को मिल रही है. नए मरीजों का आंकड़ा एक लाख से कम हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



