नीतीश का प्रधानमंत्री बनना बस एक सपना, नरेंद्र मोदी 2024 में तीसरी बार बनेंगे PM : सुशील मोदी

Summary :

नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और महागठबंधन के तहत बिहार के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी के बीच भाजपा के राज्यसभा सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के खिलाफ उनके आरोपों को गलत करार दिया।सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने और महागठबंधन के तहत बिहार के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के खिलाफ उनके आरोपों को गलत करार दिया।
भाजपा जद-यू को तोड़ने में शामिल नहीं थी
मोदी ने कहा, नीतीश कुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने में शामिल थी। यह एक पूर्ण झूठ है जिसका दावा नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कर रहे हैं। भाजपा जद-यू को तोड़ने में शामिल नहीं थी। उन्होंने नीतीश कुमार के इस आरोप का भी खंडन किया कि भाजपा ने तत्कालीन जद (यू) नेता आर.सी.पी. सिंह को उनके मंजूरी के बिना ही केंद्रीय मंत्री बनाया। 
नीतीश कुमार के लिए प्रधानमंत्री बनना दूर का सपना 
मोदी ने कहा, यह भी झूठ है नीतीश कुमार ने ही नरेंद्र मोदी सरकार में आर.सी.पी. सिंह को मंत्री बनने की मंजूरी दी थी। मोदी ने कहा, नीतीश कुमार के लिए प्रधानमंत्री बनना दूर का सपना है। बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Desk Team