पटना : युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने अपने युवा साथियों के साथ अंधराठाढी प्रखंड के रखबारी, गंधराईन, धांगड टोल, चतरा टोल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों से मिल कर उनको जरुरत के सामान एवं दवा मुहैया कराया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाढ़ पीडि़तों की मदद को लेकर राज्य सरकार बेहद सजग, सचेत और संवेदनशील है। श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मधुबनी जिले के सभी प्रखंडों सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तैनाती भी कर दी गयी हैं। श्री झा ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है परंतु इस से उबरने के लिए नीतीश सरकार मिथिलांचल व बिहार के अन्य क्षेत्र को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है, जो कि काबिले तारीफ हैं।
इस मौके पर उनके साथ युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अजय नारायण चौधरी, प्रदेश सचिव शिवचन्द्र झा, जिला महासचिव कमलेश कुमार, भाजपा के युवा नेता अभिषेक झा सहित अनेकों युवा साथी थे।


Download Android App
Download iOS App



