Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की सियासत ने आज अहम मोड़ ले लिया है। कल से CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन अब नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भर दिया है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भी शामिल रहे। राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार का ऐलान किया जाएगा और माना जा रहा है कि BJP पार्टी से CM बनाया जा सकता है।
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination

बिहार में आज बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला, जब मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पटना में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नीतीश कुमार के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए उम्मीदवारों ने भी उच्च सदन के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने दो दशकों से अधिक समय तक इस पद पर रहने के बाद राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि नए मंत्रिमंडल को उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
#WATCH पटना: नीतीश कुमार और नितिन नवीन सहित बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/1sXl3eK4ZG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Bihar CM Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस बार हो रहे चुनावों में मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में भी आपके साथ मेरा संबंध बना रहेगा और विकसित बिहार के निर्माण के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा संकल्प अटल रहेगा। बनने वाली नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
Nitish Kumar News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। इस बीच विपक्ष की कई प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही है। नीतीश को सत्ता से बाहर कर भाजपा अपने मुख्यमंत्री को सत्ता सौंपने की तैयारी में है।






















