बिहार में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि देश में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे लोग न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मंडियों की बात कर बिचौलियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की रैली पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।
ओवैसी ने कहा कि “पीएम कम से कम ये बता दें कि इंसान की ज़िंदगी चाहे बिहार, यूपी या गुजरात की हो संविधान के लिहाज से सभी की जिंदगी बराबर है तो किस तरह की राजनीति पीएम कर रहे हैं कि सत्ता मिलने पर ही वैक्सीन दी जाएगी। अगर सत्ता नहीं मिलेगी तो क्या वो वैक्सीन नहीं देंगे।”
उन्होंने कहा कि “PM बिहार की जनता को ये क्यों नहीं बताते कि उन्होंने 5 साल पहले 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था उसमें से बिहार की जनता को कितना दिया गया,वो ये क्यों नहीं बताते कि उनकी सरकार ने हेल्थ विभाग को जो पैसे दिए थे उसमें से 60%पैसा बिहार सरकार ने खर्च क्यों नहीं किया।”
एआईएमआईएम नेता ने कहा कि “पीएम ने अपने सम्बोधन में लोजपा का उल्लेख नहीं किया। वह एक बार में 2 घोड़ों की सवारी करने की कोशिश कर रहे हैं और उनमें से एक के सहारे बिहार का शासन करना चाहता है। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने 19 लाख नौकरियों का वादा करते हुए एक चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, यह एक स्पष्ट संकेत है कि बीजेपी बिहार में अपना सीएम चाहती है और नीतीश कुमार को रिटायर करना चाहती है। यह भाजपा और आरएसएस की योजना है।”


Download Android App
Download iOS App



