“जनता हमें ईमान बेचने के लिए नहीं चुनती”, राज्यसभा वोटिंग पर Pappu Yadav का तीखा बयान

Pappu Yadav on Rajya Sabha voting

Pappu Yadav on Rajya Sabha voting: देश के तीन राज्यों में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज 16 मार्च 2026 को वोटिंग हो रही है. इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान होना था जिसमें से 26 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. ऐसे में अब बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इस बीच, बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि जनता इसलिए हमें चुनकर नहीं भेजती है कि हम अपना ईमान या चरित्र बेंच दें।

Pappu Yadav on Rajya Sabha voting: क्या बोलें पप्पू यादव?

Pappu Yadav on Rajya Sabha voting
Pappu Yadav on Rajya Sabha voting (Source: Social Media)

बता दें कि आज सोमवार को तीन राज्यों के 11 राज्य सभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच देशभर की राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा तेज है। मतदान को लेकर सांसद पप्पू यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया है कि “…जीवों की तरह जन प्रतिनिधि बिकते हैं… जनता इसलिए हमें चुनकर नहीं भेजती है कि हम अपना ईमान या चरित्र बेंच दें। जिस तरह से लोग बिक रहे हैं, वो आप जानते ही हैं। उसके बाद आप जनता का भला क्या करेंगे?…”

Rajya Sabha Election 2026: किन-किन सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव?

Rajya Sabha Election 2026
Rajya Sabha Election 2026 (Source: Social Media)

देश में आज (16 मार्च) राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव 37 सीटों के लिए होना था। हालांकि, 26 सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। वहीं 11 सीटों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान जारी है। फिर शाम को 5 बजे से वोटों की काउंटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर आज वोटिंग जारी है।

कौन हैं पप्पू यादव?

पप्पू यादव बिहार के राजनीतिक हलकों में एक प्रमुख हस्ती हैं। उनका असली नाम राजेश रंजन है। वे मुख्य रूप से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी (JAP) की स्थापना की थी। वे अपनी बेबाक बयानबाजी और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक मुद्दों और आपदा के समय राहत कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वहीं अभी वो मौजूदा में पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय सांसद हैं। बीते दिन वो जेल में बंद थे, हालांकि अभी वो जेल से बाहर आ चुके हैं।

ALSO READ: 10 राज्य, राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान, 26 उम्मीदवारों ने की निर्विरोध जीत हासिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।