बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों के आसमान पर सोमवार को हल्के बादल छाए हुए हैं तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा तथा उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”
महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर मुलाकातों का दौर जारी, अमित शाह से मिलेंगे देवेंद्र फडणवीस
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से मौसम के साफ होने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 18.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



