पटना : बिहार विधानसभा पोर्टिको में राजद, कांग्रेस, भाकपा माले के सदस्यों ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार विरोधी नारे लगाये। उसके बाद राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में साम्प्रदायिक शक्तियां सर उठा रही है। भाजपा एक साजिश के तहत गरीबों के नेता को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के राकेश अस्थाना, सुशील कुमार मोदी एवं नीतीश कुमार के मिलीभगत से एक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया। कांग्रेस के रामदेव राय ने कहा कि सीबीआई द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप से देश का जनतंत्र खत्म हो गया है। राज्य के एनडीए सरकार जनता का गला घोंट रहा है। इस अवसर पर भाई वीरेन्द्र, डा. रामानंद यादव, पूनम पासवान, बंटी चौधरी, विजय शंकर दूबे, टुन्ना जी इत्यादि लोग शामिल थे।
विधानसभा पोर्टिको में साम्प्रदायिक शक्तियों के विरोध में तख्तियां लहरायी गयी
Summary :
रामदेव राय ने कहा कि सीबीआई द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप से देश का जनतंत्र खत्म हो गया है। राज्य के एनडीए सरकार जनता का गला घोंट रहा है।


Download Android App
Download iOS App



