भागलपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बम और हथियार बरामद

Summary :

बिहार के भागलपुर में शाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा उत्तर टोला में बुधवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात शाहनवाज अली उर्फ सन्नी मियां व पलटू यादव समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बिहार के भागलपुर में छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात शाहनवाज अली उर्फ सन्नी मियां व पलटू यादव समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई जिले के शाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा उत्तर टोला में हुई।  एसएसपी आशीष भारती को सूचना मिली थी कि सन्नी मियां साथियों के साथ अपने रिक्शा खटाल पर है।
 इसके बाद प्रभारी सिटी डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस ने खटाल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही वहां भीड़ जुट गई और महिलाएं छापेमारी का विरोध करने लगीं लेकिन पुलिस ने सन्नी के साथ बड़ी खंजरपुर के नीरज कुमार उर्फ पलटू यादव, तहबलपुर के सौरभ कुमार और शाहकुंड के अंबस गांव के ओम उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सन्नी के ठिकाने से दो पिस्टल, तीन जिंदा बम, बड़ी संख्या में गोली, बम बनाने के सामान, दर्जन भर लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद किए। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया। सन्नी व पलटू कई गंभीर मामलों के आरोपी हैं। 

Desk Team