Pran Pratishtha: शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प, गांव में पुलिस की तैनाती

Summary :

Pran Pratishtha राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इसी बीच बिहार के जमुई से हिंसा की खबर सामने आई है। संगथू गांव में शोभायात्रा निकालने के दौरान धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया है। साथ ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई। जानकारी के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संगथू गांव में शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा निकाल रहे भक्तों पर एक समुदाय के लोगों ने रोड़ेबाजी की। इसमें कई लोगों…

Pran Pratishtha राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इसी बीच बिहार के जमुई से हिंसा की खबर सामने आई है। संगथू गांव में शोभायात्रा निकालने के दौरान धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया है। साथ ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई। जानकारी के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संगथू गांव में शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा निकाल रहे भक्तों पर एक समुदाय के लोगों ने रोड़ेबाजी की। इसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हिंसा के बीच एक बाइक और डीजे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

Highlights 

  • शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प, गांव में पुलिस की तैनाती  
  • गांव का दौरा कर स्थिति को नियंत्रित किया गया  
  • झंडा बांधने और गाना बजाने पर मनाही  

गांव का दौरा कर स्थिति को नियंत्रित किया गया

Pran Pratishtha सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव का दौरा कर स्थिति को नियंत्रण किया। गांव में तनाव का माहौल है। अनहोनी की आशंका को लेकर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश बता दें कि संगथू गांव में पहले भी दो समुदायों के बीच अनेक मौकों पर झड़प हो चुकी है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा संगथू गांव में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके बावजूद सोमवार को एक बार फिर शोभायात्रा निकालने के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की गई।

झंडा बांधने और गाना बजाने पर मनाही

Pran Pratishtha पुलिस पर उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप शोभा यात्रा में शामिल चिंकू कुमार, अमित कुमार कुशवाहा और सन्नी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों का कहना है कि क्रिकेट खेल रहे एक समुदाय विशेष के लोगों ने बेवजह उन लोगों पर रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन बिजली को पोल पर झंडा बांधने और गाना बजाने से मना किया। इसका विरोध करने पर उन पर रोड़ेबाजी की गई। सूचना पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई, लेकिन पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन लोगों को ही खदेड़ दिया।

सांप्रदायिक माहौल को कायम रखने की अपील की गई

Pran Pratishtha मामले में डीएसपी ने कही ये बात डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दो समुदायों के बीच मामूली झड़प की सूचना पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांव में व्याप्त तनाव को नियंत्रित करने पर पुलिस की नजर बनी हुई है। ग्रामीणों से संयम बरतने के साथ-साथ सांप्रदायिक माहौल को कायम रखने की अपील की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team