बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव में एक झोपड़ में आग लगने से लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुणराजपुर गांव निवासी कमलदेव मांझी की झोपड़ में शार्ट सर्किट से कल देर रात आग लग गयी। इस दुर्घटना में लाखों रूपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


Download Android App
Download iOS App



