अमेरिका : खालिस्तान रैली को लेकर वाशिंगटन में Indian Embassy पर अभूतपूर्व सुरक्षा

Summary :

अमेरिका ने खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को वाशिंगटन डी.सी. में भारतीय दूतावास पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की ।

अमेरिका ने खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को वाशिंगटन डी.सी. में भारतीय दूतावास पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की।स्थानीय मेट्रोपॉलिटन पुलिस और यूएस पार्क पुलिस के सशस्त्र अधिकारियों ने दूतावास के चारों ओर एक सुरक्षात्मक घेरा बना दिया। दूतावास वाशिंगटन डी.सी. शहर के एक व्यस्त मार्ग पर स्थित है।
स्वतंत्रता दिवस के कारण 15 अगस्त को दूतावास बंद रहा
कुछ अधिकारीयों को विशेष रूप से महात्मा गांधी की प्रतिमा के करीब तैनात किया गया था। मोटरसाइकिल पर सवार अधिकारियों का एक दस्ता दूतावास के किनारे सड़क पर तैनात रहा, वहीं यूएस पार्क पुलिस के अधिकारी घोड़े पर सवार होकर दूतावास के चक्कर लगाते हुए इलाके में गश्त करते हुए दिखाई दिए।  
भारतीय दूतावास में अमेरिका द्वारा लगाई गई सुरक्षा अभूतपूर्व है। इससे पहले भारत द्वारा उठायी गयी चिंताओं पर उसी तत्परता से कभी एक्शन नहीं लिया गया।स्वतंत्रता दिवस के कारण 15 अगस्त को दूतावास बंद रहा, लेकिन कुछ कर्मचारी ड्यूटी पर थे। मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम पहले अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के आवास पर आयोजित किया गया।
घुड़सवार पुलिस कार्यक्रम स्थल के चारों ओर घूमती रही
प्रदर्शनकारियों को दूतावास भवन और गांधी प्रतिमा के बीच सड़क पर जाने की अनुमति दी गई। वे दोपहर के आसपास झंडों, तख्तियों और बैनरों के साथ वहां इकट्ठा होने लगे और अगले एक या दो घंटे तक नारे लगाते रहे और भाषण देते रहे।समय-समय पर घुड़सवार पुलिस कार्यक्रम स्थल के चारों ओर घूमती रही।
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में संदिग्ध खालिस्तान कार्यकर्ताओं द्वारा आगजनी और बर्बरता की हालिया घटनाओं के मद्देनजर भारतीय दूतावास में इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी, इसके लिए दूतावास अमेरिकी सुरक्षा बलों के साथ लगातार संपर्क में था।

Desk Team

हरियाणा हिंसा :नूंह हिंसा को गृहमंत्री ने बताया बड़े गेम प्लान का हिस्सा, कहा- गहन जांच के बाद ही निष्कर्ष तक पहुंचेंगे

Summary :

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को गृह मंत्री अनिल विज ने उसे एक बड़ा गेम प्लान बताया है।और है की मामले की अभी जांच हो रही है ।गृह मंत्री ने इसे एक साजिश बताते हुए कहा…

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को गृह मंत्री अनिल विज ने उसे एक बड़ा गेम प्लान बताया है।और है की मामले की अभी जांच हो रही है ।गृह मंत्री ने इसे एक साजिश बताते हुए कहा, लोग मंदिरों के साथ वाली पहाड़ी पर लाठियां लेकर चढ़ गए ।लाठियों का इंतज़ाम पहले से ही किया गया था । गोलियां भी चल रही थीं।
प्रवेश द्वार पर लोगों ने जाम लगा दिया था ।कुछ लोगों ने तो हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। इतना सब बिना प्लानिंग के करना संभव नहीं है ।जब इसकी गहरी जांच की जएगी तब ही हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। हिंसा और न भड़के इसलिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। हालत सुधरते हे इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी जएगी ।
 हालत सुधरते हे इंटरनेट सेवाएं शुरू कर दी जएगी
जब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से नूंह हिंसा में सोशल मीडिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अभी मामले की जांच की जा रही है , तीन सदस्यों की एक  21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के दौरान सोशल मीडिया के फेसबुक, टवीटर, व्हाट्सएप प्लेटफार्म को स्कैन करेंगी और यदि कोई उत्तेजनात्मक पोस्ट डाले हुए पकड़ा गया तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से अपील करते हुए गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ भी ऐसा न पोस्ट करे न ही किसी को भेजे जिससे हिंसा और  भड़के । क्युकी जांच एजेंसियों ने सोशल मीडिया पर नज़र राखी हुई, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई जएगी । 
किसी अपराधी ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो शेयर कर दी तो…
मोनू मानेसर के पोस्ट को लेकर जब अनिल विज से सवाल पूछे गए तो उन्होंने जवाब दिया की, अगर किसी अपराधी ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो शेयर कर दी तो इसका मतलब यह नहीं होता की आप लोगों के घरो को आग लगा देंगे या फिर हिंसा करना शुरू कर देंगे।ग्रह मंत्री ने सवाल किया की यह कहा लिखा है अगर कोई अपराधी इस प्रकार का वीडियो पोस्ट करता है तो हिंसक घटनाओ को अंजाम देना शुरू कर दो।
आपको बता दें, नूंह शहर में 31 जुलाई को उस वक्त हिंसा फैली जब वीएचपी की तरफ से ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी।हिंसा की आग ना केवल पूरे नूंह शहर में फैली, बल्कि पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी इसके बाद कई घटाएं हुईं।

Desk Team

राघोपुर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा: पारस

Summary :

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस को राघोपुर में विकास योजनाओं की शुरुआत के लिए राघोपुर क्षेत्र में जनसभा किया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री पारस को राघोपुर जाने क्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संसदीय क्षेत्र हाजीपुर एवं राघोपुर में भव्य स्वागत किया गया।

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री  पशुपति कुमार पारस  को राघोपुर में विकास योजनाओं की शुरुआत के लिए राघोपुर क्षेत्र में जनसभा किया। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री पारस को राघोपुर जाने क्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संसदीय क्षेत्र हाजीपुर एवं राघोपुर में भव्य स्वागत किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस राघोपुर के ठाकुर रामशरण सिंह उच्च विद्यालय, जुड़ावनपुर प्रांगण में विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर क्षेत्र की जनता के साथ जनसभा को किया।
 केन्द्रीय मंत्री श्री पारस ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राघोपुर के जनता से कहा कि राघोपुर में स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने के बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराउगाँ, तथा राघोपुर में अस्पताल खोलने की बातचीत किया जायेगा। पारस ने आगे कहा कि इस क्षेत्र में कोई भी केन्द्रीय बैंक नहीं होने के कारण यहां के लोगों को वित्तीय लेन-देन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है इसलिए बैंक खुलवाने की दिशा में भी बातचीत किया जायेगा, साथ ही कहा कि राघोपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार से बातचीत किया जायेगा।
 जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि वह जब तक जिंदा रहेंगे हाजीपुर और तमाम इलाकों का विकास करते रहेंगे और ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि करोना काल के बाद जो ट्रेन बंद हो गया था उन ट्रेन को चलाने के लिए वह दिल्ली में आग्रह करेंगे ट्रेन चलाने का मामला हो या फिर अन्य सुविधा हो उनकी कोशिश होगी उनके इलाके में हर तरह की सुविधा मिले वही जनता की मांग पर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि बिहार सरकार का मामला है फिर भी वह कोशिश करेंगे कि राघोपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल की जो मांग है उसकी भी वह बिहार सरकार से बात करेंगे।
 इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री के अलावे रालोजपा के विधान पार्षद भूषण कुमार, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। तमाम नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने उनकी जनसभा में हिस्सा लिया भाग लिया और कई क्षेत्रों का दौरा किया वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि कई मांगे रखी गई है जिसको लेकर वह केंद्र सरकार से बात करेंगे और इसके अलावा उन्होंने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले इसके लिए वह प्रयास करेंगे उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हाजीपुर और तमाम जो दियारा क्षेत्र है, उसको कैसे विकास हो इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बेहतर चेहरा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतर चेहरा कोई नहीं है। 
श्री पारस ने रालोजपा और दलित सेना के सभी पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाने की बात कही और पशुपति पारस ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान चलाकर बूथ स्तर तक मजबूती के संकल्प के साथ पंचायत और गांव स्तर तक पार्टी की मजबूत बूथ कमिटी बनाने का निर्देश दिया। केन्द्रीय मंत्री के अलावे रालोजपा के विधान पार्षद भूषण कुमार और राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया।
आज पशुपति कुमार पारस के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा, दलित सेना के प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, मनोज सिंह जिलाध्यक्ष हाजीपुर, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजू राजवीर, दीनबंधु मिश्रा, प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान, प्रवक्ता चंदन कुमार, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, राधाकान्त पासवान, डाॅ मनीष आनन्द, मिंटू यादव, मनीष स्वर्णकार, शिवम कुमार, चंदन गांधी, मनीष त्यागी, सुनील कुशवाहा, कृष्णा पासवान, प्रकाश कुमार चंदन, ऋषि कुमार, सूरज पासवान, अंकित दूबे के अलावे अनेकों नेता मौजूद थे।

Ujjwal Jain