पटना : बिहार में प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान के बारे में ” आपत्तिजनक और अपमानजनक ” पोस्ट करने के आरोप में अपने एक नेता की गिरफ्तारी पर बुधवार को कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
मधुबनी जिले के जयनगर के पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में राजद के जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार चौधरी को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे की जांच के लिए पुलिस विभाग के आईटी सेल को भेज दिया गया है।

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने चौधरी की गिरफ्तारी पर कड़ा एतराज जताते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया, ”मैं कह रहा हूँ नीतीश कुमार के आवास में शराब माफ़िया मटरगस्ती करते है। मुख्यमंत्री के अंग-संग रहने वाले लोग शराब पीते है। बिहार पुलिस में कोई माई का लाल मुझे गिरफ्तार करे”।


Download Android App
Download iOS App



