आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मिलने जा रहे उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की रस्ते में अचानक तबीयत बिगड़ जाने से चेकअप कराया गया। जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। दरअलस, तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव से मिलने रांची रवाना हुए थे तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने जहानाबाद में रुककर अपनी जांच कराई।
जांच में ब्लड प्रेशर लो होने की बात सामने आई। साथ ही डॉक्टर ने तेजप्रताप को बताया कि वह डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। रांची रवाना होने से पहले तेजप्रताप यादव ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। छपरा लोकसभा सीट लालू परिवार की परम्परागत सीट रही है।
हालांकि चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव के सजायाफ्ता होने के बाद जब राबड़ी देवी ने छपरा से पिछला चुनाव लड़ा था तो वह वहां से हार गई थीं। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अब इस बात को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि छपरा से चुनाव कौन लड़ेगा। तेज प्रताप यादव से जब ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी तो इस सीट के लिए उनका भी नाम उछला, लेकिन एक तो उनकी उम्र अभी 25 साल की नहीं थी दूसरे अब कोर्ट में तलाक का मामला चले जाने के बाद इसकी गुंजाइश नहीं बची है।
कयास इस बात के भी थे कि लालू यादव के समधी और चन्द्रिका राय भी छपरा से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। माना जाता है कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच अनबन की एक वजह यह भी थी।


Download Android App
Download iOS App




