राज्य की जनता प्रवासी श्रमिकों के प्रति नीतीश सरकार को माफ नहीं करने वाली : मदन मोहन झा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

राज्य की जनता प्रवासी श्रमिकों के प्रति नीतीश सरकार को माफ नहीं करने वाली : मदन मोहन झा

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा मदन मोहन झा के निर्देश पर प्रदेश वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के मौत एवं अन्य समस्याओं के मुद्दे पर आज राज्य के आधे प्रखंडों में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा मदन मोहन झा के निर्देश पर प्रदेश वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के मौत एवं अन्य समस्याओं के मुद्दे पर आज राज्य के आधे प्रखंडों में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया। इस मुद्दे को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चला रही है।
जिसके प्रथम चरण में गत 28 मई को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ड़ा मदन मोहन झा के नेतृत्व में धरना दिया गया था। इसके उपरांत गत 2 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया था।
तीसरे चरण में 4 और 6 जून को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देना था इसी क्रम में आज राज्य के आधे प्रखंडों में आयोजित धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी दिखायी। इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के मौत एवं अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार नीतीश सरकार को अपने आन्दोलन के माध्यम से जगाते रहेगी।
राज्य की जनता प्रवासी श्रमिकों के प्रति राज्य सरकार की असंवेदनशीलता के कारण नीतीश सरकार को माफ  नहीं करने वाली हैं। यह प्रदेश की विडंबना है कि कल तक जो राज्य सरकार बिहार के बाहर कार्यरत श्रमिकों को वापस प्रदेश आने देने के लिए तैयार तक नहीं थी अब उन्हीं के मुद्दों पर राजनीति करने पर आमादा हो गई है।
उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में बिहार की महान जनता वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महा आपदा में नीतीश सरकार का गरीब-मजदूर विरोधी चेहरा पूर्ण रूपेण उजागर हो गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया की राज्यव्यापी संघर्ष के तहत तृतीय चरण में आज गुरुवार 4 जून को बिहार के आधे प्रखंड कांग्रेस कमेटियों के द्वारा अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सांकेतिक धरना का आयोजन किया गया तथा शेष बचे राज्य के आधे प्रखंडों में 6 जून को धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राठौड़ ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के प्रदेश वापस लौटने के क्रम में हुए मौत के सीधे जिम्मेदारी केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की बनती है। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा लिए गए अनुचित निर्णय के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इसके अलावा लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिकों को असहनीय पीड़ा सहना पड़ा। राठौड़ ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी अब रुकने वाली नहीं है। राज्यव्यापी संघर्ष करके राज्य की जनता को यह बताया जाएगा कि केंद्र तथा राज्य की सत्ता में बैठी पार्टियां किस कदर जनता का शोषण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।