पटना : राजद का चल रहा सदस्यता अभियान के तहत संपत चक प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने युवा राजद नेता प्रेम कुमार को सक्रिय सदस्य मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। कानुन व्यवस्था चरमरा गयी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार विकास की चिंता नहीं अपनी कुर्सी छिने जाने की चिंता सताये रहती है। हत्या,बलत्कार लूट की घटनाओं में इसका इजाफा हुआ है। आगामी विधानसभा के चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगा। रोजगार के अभाव में युवा बेरोजगार हो रहे है एंव काम नहीं मिलने से मजदूर करने वाले मजदूरों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है।


Download Android App
Download iOS App



