यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। उन्होंने इतने सालो में जो भी काम किया है उसे फैंस ने खूब पसंद किया। रैपर के हर गाने पर ऑडियंस बेशुमार प्यार लुटाती है। वहीं, एक वक़्त ऐसा भी था जब हनी सिंह अपने करियर के पिक पर आकर कही गुमनामी में खो गए थे। अचानक ही हनी सिंह ने इस ग्लेमर भरी दुनिया से कुछ दूरी बना ली थी। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो चूका है कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया।
खुद हनी सिंह अपने डिप्रेशन में होने की बात कुबूल कर चुके हैं। इन दिनों वो अपनी लाइफ के इस डार्क फेज पर खुलकर बातें कर रहे हैं और अपने ऊपर बीती हर बात का ज़िक्र बेझिझक करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर सिंगर ने अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने उनकी इस कंडीशन में कैसे उनका साथ दिया और कैसे इससे बाहर आने में उनकी मदद की।
हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि दीपिका पादुकोण ने उनके लिए एक डॉक्टर का सुझाव दिया था, जब वो कुछ मेन्टल हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे और समझ नहीं पा रहे थे कि किस डॉक्टर के पास जाए। हनी सिंह ने ये भी कहा कि अक्षय कुमार भी उन्हें कभी-कभी फोन करते थे। इतना ही नहीं उस समय शाहरुख खान ने भी उनका साथ दिया था।
हनी सिंह ने बताया, ‘सब ने मेरा बहुत साथ दिया था, जब मेरी हालत बहुत खराब हो गई, तो समझ नहीं आ रहा था कि किस डॉक्टर के पास जाया जाए। दीपिका पादुकोण ने उस समय मेरा बहुत साथ दिया। दीपिका को लगा मुझे उनकी जैसी प्रॉब्लम हुई है, मेरा केस बहुत सीरियस था। दीपिका ने मेरे घरवालों को एक डॉक्टर सजेस्ट किए। मैं डॉक्टर के पास भी गया था। दीपिका ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।’
सिंगर ने आगे कहा, ‘शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया, अक्षय पाजी के फोन आए। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था। 5 साल मैंने फोन पर बात नहीं की, 3 साल मैंने टीवी नहीं देखा।’ आपको बता दें कि हनी सिंह 2014 के बाद अचानक गायब हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ और सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ में गाने गाए हैं।