‘मुझे नहीं चाहिए था ऐसा धोखा’ – आखिर क्या हुआ Nusrat के साथ?

Summary :

धोखे का शिकार हुई नुसरत, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ‘ड्रीम गर्ल 2’ में शामिल नहीं किया गया, जिससे वे आहत और हैरान थीं। नुसरत ने कहा कि फिल्म की पूरी कास्ट सीक्वल में थी, लेकिन उनकी जगह अनन्या पांडे को कास्ट कर लिया गया।

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने दिल का दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें साल 2019 की हिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में शामिल नहीं किया गया, और उनकी जगह अनन्या पांडे को कास्ट कर लिया गया। इस फैसले से नुसरत न केवल हैरान थीं बल्कि आहत भी हुईं। उनके मुताबिक, फिल्म की पूरी कास्ट सीक्वल में मौजूद थी, सिर्फ लीड एक्ट्रेस यानी वे खुद उसमें नहीं थीं।

Dream Girl

पहली ‘ड्रीम गर्ल’ में छाया था नुसरत का जलवा

साल 2019 में आई ड्रीम गर्ल में नुसरत भरूचा ने आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और नुसरत के किरदार को काफी सराहना मिली थी। दर्शकों को उनके और आयुष्मान की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। ऐसे में जब ड्रीम गर्ल 2 की घोषणा हुई, तो फैंस को लगा कि नुसरत फिर से उसी अवतार में दिखेंगी। मगर जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया तो सब चौंक गए कि इस बार आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे नजर आ रही हैं।

“मुझे नहीं पता मैं क्यों नहीं थी फिल्म में” – नुसरत

हाल ही में नुसरत भरूचा ने खुलकर जवाब देते हुए कहा,“मैं क्यों नहीं हिस्सा बनी? मुझे नहीं पता। मुझे बस इतना पता है कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सीक्वल में है, बस मैं नहीं हूं। और ये बात मेरे लिए बहुत चुभने वाली थी।” उन्होंने आगे कहा,“मैं किससे लड़ूं? और किस बात के लिए लड़ूं? अगर कोई मुझे फिल्म में नहीं लेना चाहता तो मैं क्या कर सकती हूं? ये उनका फैसला है। मैं उस पर सवाल नहीं उठा सकती।”

मैं उनके साथ काम करूंगी जो मेरी कदर करें

नुसरत भरूचा ने कहा कि उन्होंने अब यह फैसला कर लिया है कि वे सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ काम करेंगी जो उन्हें और उनके काम को महत्व देते हैं। “मैं उन लोगों के साथ काम करूंगी जो मेरी मौजूदगी को सेट पर जरूरी मानते हैं, जो समझते हैं कि मैं उनके किरदार में जान डाल सकती हूं। दीवार में सिर मारकर क्या होगा? सिर ही फूटेगा मेरा। इसलिए अब मैं वही करूंगी जिसमें मेरा आत्मसम्मान बना रहे। कोई बात नहीं, एक दरवाज़ा बंद हुआ है, तो दूसरा खुद खोल लूंगी।”

Dream Girl 2

ड्रीम गर्ल 2’ बनी हिट, मगर दर्द बाकी रह गया

गौरतलब है कि ड्रीम गर्ल 2 भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन नुसरत के फैंस को उनका ना होना खला। सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस बदलाव को लेकर सवाल उठाए थे।

बॉलीवुड में Fawad Khan की एंट्री से मचा हंगामा, MNS ने दी खुली धमकी!

काम में व्यस्त हैं नुसरत

वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छोरी 2’ एक हॉरर थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ सोहा अली खान भी नजर आई हैं। इस फिल्म में नुसरत के अभिनय को सराहा गया और उन्होंने साबित किया कि वे अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में भी खुद को ढाल सकती हैं।

Tamanna Choudhary