बोमन ईरानी ने पत्नी जेनोबिया को खास अंदाज में किया विश, पुरानी यादों को दिया एआई का तड़का

Summary :

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता बोमन ईरानी और उनकी पत्नी बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नी के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो की खास बात यह है कि अभिनेता ने अपनी और पत्नी जेनोबिया ईरानी की तस्वीर को एआई फॉर्मेट में बदला है। इसमें दोनों की तस्वीरें अलग-अलग कालखंडों के हिसाब से दिखाई देती हैं। हर तस्वीर अपने समय की परिस्थितियों और जीवनशैली को दर्शाती है, जिससे यह देखने में और रोचक लग रहा है। वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने…

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता बोमन ईरानी और उनकी पत्नी बुधवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नी के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो की खास बात यह है कि अभिनेता ने अपनी और पत्नी जेनोबिया ईरानी की तस्वीर को एआई फॉर्मेट में बदला है। इसमें दोनों की तस्वीरें अलग-अलग कालखंडों के हिसाब से दिखाई देती हैं। हर तस्वीर अपने समय की परिस्थितियों और जीवनशैली को दर्शाती है, जिससे यह देखने में और रोचक लग रहा है।

वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, “इतने साल हो गए हैं कि गिनते-गिनते इतिहासकार भी कंफ्यूज हो जाएं। 41 साल साथ-साथ।”

बोमन की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है और देखकर उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता बोमन ईरानी मनोरंजन जगत के जाने माने कलाकार हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और गंभीर भूमिकाओं में गहराई दोनों ही दर्शकों को प्रभावित करती हैं।

हालांकि, कभी अभिनेता की लव लाइफ को लेकर बात नहीं की जाती है। इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। अभिनेता ने जेनोबिया के साथ 28 जनवरी 1985 को पारंपरिक पारसी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक वेफर शॉप पर हुई थी, जहां जेनेबिया अक्सर वेफर लेने आती थी। दुकान की बातचीत से दोनों फोन कॉल पर आए। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और पहली डेट पर बोमन ने जेनेबिया के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। 3 साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

बोमन जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली एनसीआर में चल रही है और टीम के पुराने कलाकारों की वापसी के साथ कुछ नए कलाकार भी वापस लौट रहे हैं। वहीं, फैंस भी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एनएस/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.