Bollywood की दुनिया में प्यार और ब्रेकअप एक छोटी सी बात बन गई है। बहुत सी ऐसी जोडिय़ां हैं जो लंबे समय से साथ होने के बावजूद भी अलग हो गए। लेकिन वहीं कई आपके कुछ पसंदीदा सितारे और उनके जीवन साथी हैं जिन्हें आप कभी एक-दूसरे से अलग होते हुए नहीं देखना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी जोडिय़ां जो एक-दूसरे को इस कदर पूरा करते हैं कि आप उनके अलग होने का कभी गलती से भी नहीं सोच सकते और आप उनकी हमेशा साथ रहने की दुआ करते हैं।
1.अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के और कुछ न कहो के दौरान ये दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे। ऐसा भी कहा जाता है कि उस समय ये किसी और को डेट किया करते थे। लेकिन खबरों के अनुसार फिल्म बंटी और बबली के गाने कजरारे-कजरारे के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच प्यार की शुरुआत हुई।
इसके बाद इन्होंने साथ में फिल्म ‘उमराव जान’, ‘गुरु’, और ‘धूम-2’ में भी काम किया। इसी दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में बताया कि टोरंटो में हुए फिल्मी कार्यक्रम के समय उन्होंने ऐश को प्रपोज किया था औऱ उन्होंने हां कर दी। फिर वर्ष 2007 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
2.रजनीकांत और लता
अपनी कॉलेज मैग्जीन के लिए साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का इंटरव्यू लेने पहुंची लता वापसी में अपना दिल वहीं छोड़ आयीं जिसे रजनीकांत ने बहुत संभाल कर रखा। अंजाम ये हुआ की 26 फरवरी, 1981 को दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।
3.नीतू सिंह और ऋषि कपूर
नीतू केवल 14 साल की थी जब उन्होंने ऋषि कपूर को डेट करना शूरू किया और इन दोनों स्टार्स ने बहुत छोटी उम्र में शादी कर ली। बता दें कि इन दोनों की शादी उस दौर में Bollywood का सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी थी।
4.अजय देवगन और काजोल
काजोल और अजय देवगन की मुलाकात वर्ष 1995 में आई फिल्म हलचल के सेट पर हुई। काजोल जहां जिंदादिल और मस्त अंदाज की हैं वहीं अजय काफी संजीदा और शर्मीले स्वभाव के हैं।
इन दोनों ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1999 में शादी कर ली। इनकी शादी के बाद कुछ ऐसी खबरें भी आई थीं कि इनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी लेकिन इन्होंने ऐसी बातों को गलत साबित कर दिया।
5.अक्षय कुमार और टिविंकल खन्ना
Bollywood के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने जब सुपर स्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी टिविंकल खन्ना के साथ 7 जनवरी, 2001 में शादी की तो किसी को नहीं लगा था कि ये रिश्ता टिकेगा पर आज ये बॉलीवुड का सबसे बेहतरी कपल माना जाता है। अक्षय अपनी कामयाबी और व्यवस्थित जिंदगी का सारा श्रेय अपनी पत्नी टिविंकल को देते हैं।
6.रीतेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
रितेश और जेनेलिया की मुलाकात फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी यह दोनों की डैब्यू फिल्म थी। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि यह दोनों नौ साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।
पर जेनेलिया के मराठी परिवार से न होने के कारण रितेश का परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था। लेकिन काफी प्रॉब्लस के बाद दोनों की शादी करवा दी गई। इन्हें आज Bollywood के सबसे क्यूट कपल्स में से एक कहा जाता है।


Download Android App
Download iOS App













