फोर मोर शॉट्स प्लीज फेम एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हाल ही में एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट ने सभी को चौंका दिया है। कीर्ति का ये पोस्ट उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हुआ है। अब उन्होंने एक बहुत ही बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, उन्होंने एक फैसल लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए सबकी साथ शेयर की।

कीर्ति ने पोस्ट के जरिए ये ऐलान किया है कि वो अपने पति साहिल सहगल से अलग हो रही हैं। कीर्ति और साहिल ने पांच साल पहले ही साल 2016 में ही शादी की थी। लेकिन अब उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, “इस नोट के ज़रिए मैं सभी को ये जानकारी देना चाहती हूं कि मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हमने कागजों में नहीं, बल्कि ज़िंदगी में अलग होने फैसला लिया है।”
कीर्ति ने आगे लिखा- “किसी के साथ होने के फैसले से ज्यादा मुश्किल होता है किसी से अलग होने का फैसला लेना, क्योंकि जब दो लोग साथ आते हैं तो उसे सब एंजॉय करते हैं, प्यार करते हैं और उसकी परवाह करते हैं। और किसी के साथ न रहने का फैसला उन लोगों को दर्द देता है, उनका दिल दुखाता है। ये बिल्कुल भी आसान नहीं है, लेकिन जो भी है इसे बदला नहीं जा सकता। वो सभी लोग जो मेरी परवाह करते हैं उन्हें बता दूं कि मैं ठीक जगह पर हूं, ठीक स्थिति में हूं। अब इसके बाद मैं किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। न इसके बाद, न इसके ऊपर। कीर्ति कुल्हारी।”

वही, कीर्ति और साहिल की लव स्टोरी पर बात करें तो दोनों की मुलाकात एक एड की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोनों के नंबर्स भी एक्सचेंज हो गए थे। लेकिन फिर 5 साल तक कोई बातचीत नहीं हुई और 5 साल बाद दोनों फिर से एक एड शूट के लिए मिले और वहीं से लव स्टोरी की शुरुआत हो गई। हालांकि साहिल और कीर्ति ने बहुत सालों तक एक दूसरे को डेट नहीं किया। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली।


Download Android App
Download iOS App



