सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 अपनी रिलीज़ से पहले ही काफी सुर्ख़ियों में है और सलमान खान इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। आये दिन सलमान खान सोशल मीडिया पर वीडियोस भी शेयर करते रहते है।

इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सलमान खान के साथ नजर आएँगी। अब सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में फिल्म दबंग 3 के बारे में बातचीत करते हुए अहम चीजें शेयर की है।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग 3’ अपने रज्जो के किरदार को निभा रहीं हैं। सोनाक्षी का कहना है कि आने वाली इस फिल्म में कोई प्रेम त्रिकोण (लव ट्राएंगल) नहीं होगा। यहां सोमवार को सैलॉन ब्रांड की लॉचिंग में सोनाक्षी ने इस बारे में बात की।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में ऐसा अफवाहें थीं कि सोनाक्षी के अलावा फिल्म में एक अन्य अभिनेत्री भी होंगी और इसमें त्रिकोणीय प्रेम को दिखाया जाएगा।

इसे नकारते हुए सोनाक्षी ने कहा, “नहीं..अटकलें होंगी, लेकिन निश्चित रूप से फिल्म की कहानी भिन्न होगी और इस फिल्म में नए किरदार भी होंगे क्योंकि हम दर्शकों को एक ही तरह की विषयवस्तु नहीं देना चाहते हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही अच्छी फिल्म होगी।”

सोनाक्षी ने यह भी कहा कि इस बार फिल्म के गाने में मुन्नी नहीं होगी और गाने में मुन्ना होगा इसलिए इसमें और भी मजा आयेगा। ‘दबंग 3’ के निर्माता सलमान खान और अरबाज खान हैं।

आपको बता दें ये फिल्म दबंग सीरीज की तीसरी कड़ी है और दिसंबर 2019 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


Download Android App
Download iOS App



