अजय देवगन के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। आपको बता दे, अजय देवगन अब एक तेलुगु हिट फिल्म का रीमेक करने वाले है। उन्होंने अब अपनी अगली फ़िल्म के लिए साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक से हाथ मिलाया है। अजय हिट तेलुगु फ़िल्म नांधी को हिंदी में रीमेक कर रहे हैं।
Time to share an important story with all! @DilRajuProdctns and @ADFFilms are all set to produce the Hindi remake of the Telugu hit, Naandhi! @SVC_official @Meena_Iyer @kuldeeprathor9 @ParagDesai #MumbaiTalkeez #NaandhiInHindi pic.twitter.com/jxLAodGeWp
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 25, 2021
फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन फ़िल्म्स, दिल राजू प्रोडक्शंस, कुलदीप राठौड़ और पराग देसाई मिलकर करेंगे। अभी फ़िल्म के लिए निर्देशक और स्टार कास्ट तय नहीं हुए हैं। अजय ने यह जानकारी सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- ‘आप सबके साथ एक अहम कहानी शेयर करने का वक़्त आ गया है। दिल राजू प्रोडक्शंस और अजय देवगन फ़िल्म्स तेलुगु हिट नांधी को हिंदी में रीमेक कर रहे हैंं।’

आपको बता दे, ये फिल्म क्राइम कोर्टरूम ड्रामा है। कहानी सूर्य प्रकाश के ट्रायल पर आधारित है, जिसे एक क़त्ल के इल्ज़ाम में फंसाया गया है। अजय इस समय एक्टिंग के अलावा फ़िल्म प्रोडक्शन में भी एक्टिव हैं।

बतौर एक्टर बात करें तो अजय की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 2020 की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। आने वाले समय में अजय गंगूबाई काठियावाड़ी, मैदान, भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया और थैंक गॉड में दिखेंगे। इनमें से कुछ फ़िल्में इसी साल रिलीज़ हो सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



