बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। देश के कई राज्यों में तान्हाजी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। वहीं फिल्म को महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री करने की मांग उठी थी।

महाराष्ट्र सरकार ने तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री कर दिया है। महाराष्ट्र में टैैक्स फ्री होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का शुक्रिया करते हुए अजय देवगन ने ट्वीट किया है।

सोशल मीडिया पर सामने आते ही अजय देवगन का यह ट्वीट वायरल हो गया है। फिल्म के टैक्स फ्री के बाद अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद उद्धव ठाकरे जी महाराष्ट्र में तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर को टैक्स फ्री करने के लिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने अजय देवगन के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। महाराष्ट्र से पहले उत्तर प्रदेश में तान्हाजी फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था।
Thank you Uddhav Thackeray ji for declaring #TanhajiTheUnsungWarrior tax-free in the state of Maharashtra.@OfficeofUT @CMOMaharashtra
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 22, 2020
फिल्म तान्हाजी के टैक्स फ्री होने की जानकारी ट्विटर पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने दी और कहा कि मंत्रीमंडल ने फिल्म को जीएसटी से मुक्त कर दिया है। अजय देवगन ने फिल्म तान्हाजी में छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे का किरदार निभाया है।
#मंत्रिमंडळनिर्णय – ‘ #तान्हाजी – द अनसंग वॉरिअर’ चित्रपटाला राज्य वस्तू व सेवाकरातून (#SGST) सवलत देण्यास मंत्रिमंडळाची मान्यता. #TanajiTheUnsungWarrior #taxfree pic.twitter.com/PNqamMG0Qe
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) January 22, 2020
इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल के साथ सैफ अली खान, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। 12 दिनों में फिल्म तान्हाजी ने 183 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।


Download Android App
Download iOS App



