‘गदर 2 फ्लॉप होने वाली है. राम मंदिर जाओ…’ दरगाह जाने पर ट्रोल हुईं Ameesha Patel

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है अमीषा अपनी आने वाली फिल्म गदर टू के प्रमोशन में बिजी हैं वही फिल्म का टीचर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है जिसके बाद से फैंस गदर2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है अमीषा अपनी आने वाली फिल्म गदर टू के प्रमोशन में बिजी हैं वही फिल्म का टीचर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है जिसके बाद से फैंस गदर2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने गदर2 का प्रमोशन शुरू कर दिया है मंगलवार को अमीषा पटेल दरगाह में गई थी जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है अमीषा माहिम स्तिथ दरगाह में गई थी, जहां उन्होंने लोगों को खाना भी बांटा।

अमीषा का यह नेक काम सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा जिसके चलते अमीषा को सोशल मीडिया यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं। अमीषा ब्लैक कलर का सूट पहनकर दरगाह में पहुंची थी जहां कुछ लोग उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे है कि गदर 2 सुपर फ्लॉप होगी।
सामने आई अमीषा के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे है वही एक यूजर ने लिखा- लगता है गदर 2 फ्लॉप होने वाली है। राम मंदिर जाओअब वहीं कुछ कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- हिट होने के लिए तो किसी भी लेवल तक जाते हैं ये लोग।  एक और यूजर ने लिखा- सकीना फिर पाकिस्तान चली गई।
बता दे, सनी देओल अमीषा पटेल की फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है, ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चूका है। इस टीज़र में सनी देओल को एक्शन करते हुए देखा गया जिसको देख फैंस दीवाने हो गए। गदर 2 के साथ 11 अगस्त को रणबीर-रश्मिका की एनिमल और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज होने वाली है। अब ये तीनो फिल्मे एक साथ स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली है पर अब देखना होगा कि किस फिल्म को फैंस पसंद करते है। 

Desk Team