अमिताभ ने की राजकुमार राव की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में उनकी एक्टिंग की तारीफ

Summary :

NULL

बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर अमिताभ बच्चन हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल की तरह हैं। 50 सालों से बॉलीवुड में अपने अभिनेय से दर्शकों का दिल जीते आए हैं। अमिताभ बच्चन हर पीढ़ी के अभिनेताओं को प्रेरित करते आ रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म ‘बेरली की बर्फी’ दिखी उन्हें इस फिल्म में राजकुमार राव की ऐक्टिंग काफी पसंद आई है।

अमिताभ ने राजकुमार राव को उनकी अच्छी एक्टिंग के लिए अपने हाथों से पत्र लिखकर शुभकामनाएं भेजी थी। राजकुमार राव ने खुद ट्विटर पर ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर कि उन्होंने धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया कि ”जब आपको लेजंड एक हाथ लिखा हुआ पत्र भेजें……..शुक्रिया मेरे सबसे प्रिय अमिताभ बच्चन सर। आपने मेरा दिन बना दिया, सादर चरण स्पर्श।”

अमिताभ बच्चन ने जो राजकुमार राव को नोट भेजा था उसमें उन्होंने लिखा,’आपकी फिल्म बरेली की बर्फी देखी, बहुत अद्भुत। मैं आपके काम का बहुत पहले से प्रशंसक रहा हूं लेकिन इस फिल्म में आपका काम अति सुंदर रहा। मेरी शुभकामनाएं सदा, स्नेह, अमिताभ बच्चन।’ अमिताभ बच्चने ने ट्वीट करके इस फिल्म की तारीफ भी की। अमिताभ ने ट्वीट में लिखा,”पिछली रात बरेली की बर्फी देखी…… बहुत मजेदार फिल्म और बेहद ताकतवर और बेहतरीन परफॉर्मेंस।”

फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ 18 अगस्त को सिनेमाघरों में आई थी। यह फिल्म रोमांटिक-कॉमिडी है और इस फिल्म का डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। इस फिल्म में कृति सैनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव मुख्य किरदारों में है।

Desk Team