बिग बी ने खोला बॉलीवुड का ये अनोखा राज़, स्टार की शादियों में केवल इतने रूपये दिए जाते है लिफाफे में

Summary :

इस दिनों बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में इसी दौरान केबीसी 10 के ग्रैंड फिनाले में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड का एक ऐसा राज खोला है

इस दिनों बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में इसी दौरान केबीसी 10 के ग्रैंड फिनाले में अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड का एक ऐसा राज खोला है जिसके बारे में आज तक भी कोई व्यक्ति नहीं जानता होगा। कुछ दिन पहले अभी दीपिका-रणवीर शादी के बंधन में बंधे हैं।

वहीं इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा की 2 दिसंबर को शादी होने वाली है। और उसके बाद कपिल शर्मा की शादी 12 दिसंबर को होगी। इन सभी शादियों में अमिताभ बच्चन को शादी में आमंत्रित किया गया है। इसी वाक्या पर अमिताभ बच्चन ने स्टार्स की शादी में देने वाले शगुन के लिफाफे के बारे में बात बताई है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी।

 

बिग ने बताया शादी में देने वाले शगुन के लिफाफे के बारे में

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स की शदियों में आने वाले मेहमानों के लिए शगुन के लिफाफे को लेकर काफी ज्यादा टेंशन में रहते हैं। एक जूनियर आर्टिस्ट या मेकअप मैन के लिए अपने सीनियर सितारे या निर्माता को कितने पैसे देने हैं ये सब कुछ डिसाइड करना काफी ज्यादा मुश्किल काम होता है।

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि ऐसे में शगुन के तौर पर 101 रुपए का चलन हुआ है जिसमें छोटे बड़े सभी स्टार्स के लिए एक ही नियम तय किया गया है।

सभी को शगुन के तौर पर एक जैसे ही पैसे दिए जाते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिसे देने में भी कोई हिचक नहीं होती है। वहीं बिग भी ने यह भी बताया कि उन्हें शादियों में फूलों का गुलदस्ता देना बहुत पसंद है।

लेकिन उनकी पत्नी जया बच्चन को फूलो का गुलदस्ता देना कताई पसंद नहीं करती। उनका कहना है कि लोग फूलो को फेक देते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन का मानना है कि भले ही आप लिफाफा दें या नहीं लेकिन गुलदस्ता बेहद खास है जो देतना ही चालिए।

Desk Team