Anupama Spoiler Alert: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर दर्शकों को झकझोरने वाला है। कहानी में ऐसा मोड़ आने वाला है, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज़ हो जाएंगी। अनुपमा की ज़िंदगी खतरे में है और इसी बीच सालों बाद अनुज की धमाकेदार वापसी होने वाली है।
Anupama Spoiler Alert: रजनी बनी अनुपमा की सबसे बड़ी दुश्मन

अब तक आपने देखा कि अनुपमा की करीबी दोस्त रजनी अब उसकी जान की दुश्मन बन चुकी है। बाहर से देवी-देवी कहने वाली रजनी, अंदर ही अंदर अनुपमा को खत्म करने की साजिश रच रही है। रजनी अपने बेटे वरुण को उकसाती है कि अनुपमा को रास्ते से हटाना ही होगा।
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को मारने की साजिश, वरुण हुआ मजबूर

शुरुआत में वरुण किसी की जान लेने से साफ इनकार कर देता है, लेकिन रजनी की ज़िद और चालाकी के आगे वह टूट जाता है। मजबूरी में वरुण ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जो पूरी कहानी को पलट कर रख देगा।
Anuj Return in Anupama: कमरे में बंद कर लगाई आग, फंसी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वरुण अनुपमा को एक कमरे में बंद कर आग लगा देता है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब उसे पता चलता है कि उसी कमरे में प्रेरणा भी बंद है।
Prerna को बचाने के लिए आग में कूदेगी अनुपमा

आग देखकर अनुपमा डरने की बजाय प्रेरणा की जान बचाने का फैसला लेती है। वह बिना सोचे-समझे आग में कूद पड़ती है। चारों तरफ आग की लपटें होती हैं और माहौल बेहद भावुक हो जाता है।
Anuj re-entry Anupama: प्रेरणा की मौत से हिल जाएगी अनुपमा

खबरों की मानें तो इस भयानक हादसे में प्रेरणा की जान चली जाएगी। इस घटना के बाद अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है और खुद को आग के बीच अकेला पाती है।
Shocking Return in Anupama: मौत के करीब अनुपमा, होंगे आध्यात्मिक दर्शन

आग से घिरी अनुपमा रोने लगती है। इसी दौरान उसे भगवान के दर्शन होते हैं। यह सीन दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर देगा।
Anupama latest News Update: सालों बाद होगी अनुज की वापसी

सबसे बड़ा ट्विस्ट यहीं आता है। आग के बीच अनुपमा को अनुज दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि अनुज मौत को मात देकर वापस लौटेगा और अनुपमा की ज़िंदगी में दोबारा एंट्री करेगा।
Anuj करेगा रजनी की साजिशों का पर्दाफाश

अनुज की वापसी के बाद रजनी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुज अनुपमा को बचा पाएगा और क्या रजनी को उसके कर्मों की सज़ा मिलेगी?
Read More: The Kerala Story 2: 2 मिनट 6 सेकेंड का दिल दहला देने वाला टीजर हुआ रिलीज -‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे….


Download Android App
Download iOS App




