बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। ऐसे में उनकी नन्ही परी दो महीने की हो गई है। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं वामिका की झलक देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में जब अनुष्का और विराट बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो इस फैमिली की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

दरअसल टीम इंडिया टी20 सीरीज जीतने के बाद अब वनडे सीरीज खेलने के लिए पुणे रवाना हो गए हैं। ऐसे में विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका दोनों साथ में नजर आए। हालांकि अब देखना यह होगा कि क्या अनुष्का बेटी वामिका के साथ उनके पापा को चीयर करती हुई नजर आएंगी की नहीं।

सोशल मीडिया पर विरूष्का और उनकी बेटी की वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं। अनुष्का बेटी वामिका और विराट कोहली तीनों एयपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का बेटी को गोद में थामे हुए है और वह अपनी बेटी पर प्यार बरसा रही हैं। वहीं विराट कोहली सामान से लदे एक परफेक्ट पिता का कर्तव्य निभा रहे हैं। वैसे हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को इस कपल का यह अंदाज बहुत लुभा रहा है।

यही नहीं कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर विराट कोहली और अनुष्का दोनों ही अपनी छोटी बेबी के साथ कहीं ज्यादा एहतियात बरत रहे हैं। मालूम हो वामिका का जन्म 12 जनवरी को हुआ है। कुछ दिनों पहले इस जोड़े ने अपनी बेटी के दो महीने वाले बर्थडे का केक काटकर अपनी बेबी का सेकेंड मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

वैसे अब इस फैमिली की यह क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में वामिका का चेहरा नहीं दिखने के बावजूद लोग इस फैमिली की जमकर तारीफे कर रहे हैं। साथ ही अब फैंस विरुष्का की बेटी वामिका का चेहरा देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



