जनवरी महीने में पद्मावत के रिलीज होने से बॉलीवुड की कई फिल्मों की रिलीज डेट में उलट फेर देखने को मिल रहा है। फिल्म अय्यारी से शुरु हुआ बदलाव का यह सिलसिला अनुष्का शर्मा के परी तक चला है। जिसका नतीजा अब यह हो रहा है कि बॉलीवुड की इस खूबसूरत डरावनी परी का मुकाबला परमाणु से होने वाला है।
क्योंकि 2 मार्च को ही जॉन अब्राहम की परमाणु भी रिलीज हो रही है। मालूम हो कि परी अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनीत हॉरर थ्रिलर है, जबकि परमाणु में जॉन अब्राहम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है दोनों ही फिल्मों की सह-निर्माता प्रेरणा अरोड़ा हैं। उन्होंने कहा, सच कहूं, तो मुझे पसंद नहीं कि मेरी दो फिल्में साथ में रिलीज हों।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



