‘खतरों के खिलाड़ी 11’ टीवी के पॉपुलर शो में से है। इस सीजन को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। शो का ग्रैंड फिनाले 25-26 सितंबर को होगा। ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 केपटाउन में हुआ जहां फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता सिंह पहुंचे। बीते दिन फिनाले एपिसोड मुंबई के फिल्म सिटी में शूट हुआ जहां शो के सभी कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया।

इस बीच सोशल मीडिया पर विजेता के नाम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी ने उन्हें पछाड़ते हुए टॉप 2 में जगह बना ली है। अगर सेट से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 11 को अपना विनर मिल गया है।
#KhatronKeKhiladi11: #ArjunBijlani lifts the trophy!! Congratulations!! #KKK11finale#KKK11 #ColorsTV @Divyanka_T @Thearjunbijlani pic.twitter.com/bEb7Ph1YPq
— salil arunkumar sand (@isalilsand) September 21, 2021
कहा जा रहा है कि अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने रोहित शेट्टी का शो जीत लिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अर्जुन ट्रेंड करने लगे और फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे। टीवी के मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी ने दिव्यांका त्रिपाठी को धूल चटाकर खतरों के खिलाड़ी 11 के विनर की ट्रॉफी उठा ली है। जाने-माने टीवी पत्रकार सलिल अरुण कुमार ने ट्वीट करके फैंस को बताया है कि अर्जुन बिजलानी शो के विनर बन गए हैं।

उन्होंने हर स्टंट को पूरे दिल से किया और रोहित को जमकर प्रभावित किया। अर्जुन बिजलानी की मेहनत का ही नतीजा है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी जीत ली है। अर्जुन बिजलानी ने टॉप 3 में विशाल आदित्य सिंह और दिव्यांका त्रिपाठी के साथ जगह बनाई थी। इन दोनों प्रतियोगियों ने अर्जुन बिजलानी को जमकर टक्कर दी थी लेकिन फिर भी अर्जुन बिजलानी ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे।


Download Android App
Download iOS App



