वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस वजह से आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर कैद हैं। ऐसे में जब सभी घर पर समय बीता रहे हैं तो इस दौरान कई सेलेब्स घर के कामों में भी बिजी दिख रहे हैं।

जी हां क्योंकि ज्यादातर बॉलीवुड हास्तियां इन दिनों अपना कुकिंग में हाथ अजमाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की फोटो शेयर की है,जिसे देख कर यह कहा जा सकता है कि ये केक उनकी लेडीलव मलाइका ने स्पेशल उनके लिए बनाया है।

दरअसल ये अंदाजा इस वजह से लगाया जा रहा है क्योंकि इन समय मलाइका घर के अंदर कैद होकर अपनी छुपी हुई एक अन्य कला यानी कुकिंग का जमकर प्रदर्शन करने में लगी हुई हैं। तभी तो आए दिन अभिनेत्री के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं,जिसमें वो अलग-अलग तरह की डिश बनाते हुए दिख रही हैं,जिस वजह से उनके फैंस को सिर्फ यही लग रहा है कि ये केक अभिनेत्री ने अर्जुन के लिए बनाया है।

बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की है। केक की तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘Her’ इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। अब एक्टर की यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

हालांकि अपनी स्टोरी में अर्जुन ने मलाइका का नाम का जिक्र तो नहीं किया है,लेकिन जितने प्यार के साथ उन्होंने इस स्टोरी का कैप्शन लिखा है उससे साफ झलक रहा है कि हो ना हो एक्टर मलाइका की और ही इशारा कर रहे हैं।

बात अगर अर्जुन और मलाइका के रिलेशनशिप की करी जाए तो अभी केवल कयास लगाए जाते हैं कि यह स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंए क्योंकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की बात को साफ नहीं किया है।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों घर में रह कर तरह-तरह के पकवान बना रही हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री बेसन के लड्डू बनाए थे और बाद में उन्होंने केरल की फेमस डिश पनियारम भी बनाया।


Download Android App
Download iOS App



