बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बॉडी के ज्यादातर लोग दीवाने हैं। दरअसल ऋतिक रोशन फिटनेस फ्रीक हैं और उनकी बॉडी से इम्प्रेस होकर कई युवा भी खुद की बॉडी ऋतिक की तरह बनने की कोशिश करते हैं। वैसे कभी सोचा है जो आपका इंस्पिरेशन है,आखिर उनका इंस्पिरेशन कौन होगा। अगर नहीं,तो चालिए आज हम आपको बताते हैं उस खास और मशहूर हस्ती के बारे में…

इस बात में कोई दोराए नहीं है कि ऋतिक रोशन की बॉडी और उनकी फिटनेस के कई सारे फैंस कयाल हैं,मगर एक्टर किसके दीवाने हैं इस बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए हाल ही राज खोला है।

फिलहाल इन दिनों देशभर में लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स अपने घर के अंदर रहकर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इतना ही नहीं यह स्टार्स अपने परिवार के साथ जो भी गतिविधियां कर रहे हैं उन्हें कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहें हैं। इसी के माध्मय ऋतिक रोशन ने भी अपनी अपने इंस्पिरेशन के बारे में कुछ बाते शेयर की हैं।

ऋतिक रोशन ने अपने पापा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में उनके पिता राकेश रोशन वर्कआउट करते दिख रहे है। वीडियो को शेयर करके एक्टर ने बताया कि उन्हें यहां से मिली है इंस्पिरेशन। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, अकेले हैं, पर लगे हुए हैं। यह मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ज्यादा इंस्पायरिंग है, मेरा डेली डोज।
बता दें की रितिक रोशन कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों के लिए 1.2 लाख पौष्टिक भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। ऋतिक रोशन ये काम एनजीओ अक्षय पात्र के साथ मिलकर कर रहे हैं।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। वैसे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है 71 साल के राकेश रोशन चुस्ती फुर्ती के साथ वर्कआउट कर रहे हैं। जो हम सभी के लिए काफी इंस्पायरिंग भी है।


Download Android App
Download iOS App



