साउथ डेब्यू फिल्म NBK108 के मेकर्स ने रिवील किया Arjun Rampal का फर्स्ट लुक, आपने देखा क्या?

Summary :

अर्जुन रामपाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। दो दशक से भी अधिक समय से उन्होंने फिल्म उद्योग में कई तरह के किरदार निभाकर ऑडियंस का एंटरटेनमेंट किया है और अब वह साउथ में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर जल्द ही दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। इसी बीच अब खबर है कि अर्जुन रामपाल ने साउथ की राह पकड़ ली है और उनकी पहली साउथ फिल्म का ऐलान भी हो गया है।
बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद बेहतरीन एक्टर अर्जुन रामपाल तेलुगु सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। वो जल्द साउथ एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसके इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है। मगर मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।
अर्जुन रामपाल ने फिल्म की कास्ट को हैदराबाद में ज्वाइन भी कर लिया है और वो जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। भले ही इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। इस फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण और अनिल रविपुडी लीड रोल में हैं और अर्जुन विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म को NBK108 कहा जा रहा है।

साहू गरापति और हरीश पेड्डी निर्मित अर्जुन रामपाल  की साउथ डेब्यू फिल्म से उनका फर्स्ट पोस्टर आउट हो चुका है जिसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘टीम NBK108 प्रतिभाशाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अर्जुन रामपाल का उनके तेलुगू डेब्यू में विलेन के रूप में स्वागत करती है।’ एक्टर अर्जुन रामपाल ने फिल्म की स्टार कास्ट के साथ इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।

बता दे कि अर्जुन रामपाल पहले साउथ एक्टर पवन कल्याण की ‘हीरा हारा वीरा मल्लू’ से तेलुगू सिनेमा में प्रवेश करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से ये प्रोजेक्ट उनके साथ पूरा नहीं हो पाया। अब वो नंदमुरी बालकृ्ष्ण के साथ NBK108 से साउथ जोन में अपने एक्टिंग करियर की दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। अर्जुन ने ना सिर्फ  पॉजिटिव बल्कि निगेटिव किरदारों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।

Desk Team