Badshah Secret Wedding: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। सोशल मीडिया पर अचानक कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें वो दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं और उनके साथ पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी दुल्हन बनी दिख रही हैं।
Badshah Secret Wedding: 6 साल बाद दूसरी शादी? अचानक वायरल तस्वीरों से मचा हड़कंप

इन तस्वीरों को देखकर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। खास बात ये है कि ये शादी सो- कॉल्ड तौर पर उनके तलाक के करीब 6 साल बाद हुई है। हालांकि अभी तक इस खबर की ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन तस्वीरों ने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है- क्या सच में बादशाह ने दूसरी शादी कर ली?
Badshah Isha Rikhi Marriage: मां के पोस्ट ने खोला राज! वरमाला से फेरे तक सब दिखा
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर शादी जैसी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दिए। इन तस्वीरों में दोनों को वरमाला पहनाते, मंडप में बैठे और फेरे लेते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में मंत्रों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिससे यह साफ लग रहा है कि यह कोई आम फोटोशूट नहीं बल्कि शादी जैसा माहौल है।
कई तस्वीरों में परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं और नए जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ तस्वीरों में ईशा सिंदूर लगाए भी दिखीं, जिसने इन खबरों को और हवा दे दी। फिर भी, दोनों की तरफ से कोई ऑफिसियल बयान सामने नहीं आया है, जिससे यह सस्पेंस और भी गहरा गया है।
Badshah Isha Rikhi Viral Wedding: सालों से चल रहा था रिश्ता, अब शादी ने चौंकाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया।
हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिक रूप से स्वीकार नहीं किया। यही वजह है कि अचानक सामने आई शादी की तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया। अगर यह शादी सच साबित होती है, तो यह बादशाह की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन 2020 में उनका तलाक हो गया था। अब फैंस इस खबर की आधिकारिक कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।
Badshah Second Marriage: आगे क्या होगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बादशाह खुद सामने आकर इस शादी की कन्फर्मेशन करेंगे या फिर इसे सिर्फ एक शूट बताया जाएगा। अगर यह खबर सच निकली, तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी “सीक्रेट वेडिंग” बन सकती है। वहीं फैंस बेसब्री से उनके ऑफिशियल बयान का इंतजार कर रहे हैं, जो इस पूरे सस्पेंस से पर्दा उठा सकता है।
Isha Rikhi: कौन हैं ईशा रिखी? विवादों के बीच Badshah की ‘सीक्रेट वाइफ’ बनकर आईं चर्चा में

Isha Rikhi पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में काम किया है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों से उनका नाम रैपर बादशाह के साथ जुड़ता रहा, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया। अब अचानक वायरल हुई शादी की खबरों के बाद ईशा रिखी का नाम हर तरफ चर्चा में आ गया है।
Read More: Hastinapur Ke Veer: सोनी सब लेकर आ रहा है वीरों की भव्य गाथा – ‘Hastinapur Ke Veer...





















