पायल रोहतगी से पहले ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी खा चुकी है जेल की हवा, एक ने तो किया था रेप

Summary :

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उन्हें एक रात क्रिमिनल्स के साथ सेल में रखा गया। आईये जानते है पायल रोहतगी से पहले कौन कौन से सितारे आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुके है।

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उन्हें एक रात क्रिमिनल्स के साथ सेल में रखा गया।  हालांकि वो अब जमानत पर बाहर है पर ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी जेल गयी हो। पायल रोहतगी को नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
आईये जानते है पायल रोहतगी से पहले कौन कौन से सितारे आपराधिक मामलों में  जेल की हवा खा चुके है।
 
सलमान खान


बॉलीवुड के दबंग खान सलमान काले हिरण केस में सजा काट चुके है। साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उनपर दुर्लभ हिरण के शिकार की हत्या का आरोप लगाया गया था।  
शाइनी आहूजा


फिल्म गैंगस्टर में शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाले शाइनी आहूजा अपनी नौकरानी के रेप के आरोप में जेल की हवा खा चुके है। इस मामले में शाइनी को 7 साल की सजा सुनाई गयी थी। 
संजय दत्त


अभिनेता संजय दत्त को 1991-1992 में अवैध हथियार रखने के चलते दोषी मानते हुए , 5 साल की सजा सुनाई गयी थी। संजय दत्त ने  4 साल तक तिहाड़ जेल और एक साल पुणे की जेल में काटकर अपनी सजा पूरी की है। 
राजपाल यादव


कमेडियन एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल जा चुके है। साल 2015 के मामले में राजपाल यादव ने  सुरेंदर सिंह के व्यक्ति से पैसे लिए थे और लौटाने के लिए उन्होंने जो चेक दिया वो बाउंस होने की वजह से राजपाल को जेल की हवा खानी  पड़ी। 
मोनिका बेदी


अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से अपने कनेक्शन के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को भी जेल जाना पड़ा था। इस वजह से उनका करियर भी बर्बाद हो गया था। फर्जी यात्रा दास्तावेजों के आरोप में उन्होंने पुर्तगाल में दो साल की जेल की सजा काटी है। 
ममता कुलकर्णी


मता कुलकर्णी को उनके पति के साथ ड्रग्स की तस्करी में संलिप्त होने की वजह से गिरफ्तार किया गया था और सजा भी हुई थी। अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन होने की वजह से ममता को फिल्म इंडस्ट्री से बाहर होना पड़ा था।

Ujjwal Jain