बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अबतक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय के दम पर वो सालों से सिनेमा जगत पर राज कर रहे हैं। बिग बी फिल्मों के अलावा हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। वो सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी खूब एक्टिव रहते हैं।

इनके अलावा वो रोजाना अपना व्लॉग लिखना भी कभी नहीं भूलते हैं जिस पर वो कुछ ना कुछ अपडेट देते रहते हैं। मगर कभी भी उनसे लिखने में गलती भी हो जाती है जिसे वो सुधार नहीं सकते हैं। ऐसे में अब अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए ट्वीटर सीईओ एलन मस्क से एक खास रिक्वेस्ट की है।

जैसा की सभी जानते है कि बिग बी काफी विनम्र व्यवहार के इंसान है लेकिन वो इससे कई ज्यादा अपने मजेदार अंदाज के लिए फैंस के बीच फेमस हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एलन मस्क को ऐसे ही मजेदार अंदाज में एक बात कही है। अपनी इसी बात की वजह से एक्टर एक बार फिर खबरों में आ गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर लिखा, “अरे, ट्विटर मालिक भैया, ये ट्विटर पर एक एडिट बटन भी लगा दो प्लीज!!! बार बार जब गलती हो जाती है, और शुभचिंतक बताते हैं हमें, तो पूरा ट्वीट डिलीट करना पड़ता है, और गलत ट्वीट को ठीक कर के फिर से छापना पड़ता है। हाथ जोड़ रहे हैं। इसके आगे उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया है।”

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों साउथ एक्टर प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति का अगला सीजन भी जल्द शुरू होगा।


Download Android App
Download iOS App



