बिग बॉस 14: कविता-अली के बीच जमकर हुई बहसबाजी, अनुशासन तोड़ा तो सामान डस्टबिन में

Summary :

बिग बॉस 14 के घर में घरवाले हर दिन एक नया विवाद खड़ा कर देते हैं। मंगवार के एपिसोड में भी एली और कविता कौशिक के बीच जमकर लड़ाई हुई।

बिग बॉस 14 के घर में हर दिन एक से बढ़ कर एक ड्रामा देखने को मिलता है। मंगलवार यानी कल रात भी ऐसा ही देखने को मिला। कव‍िता कौश‍िक और अली गोनी के बीच काफी बहसबाजी हुई। घरवाले भी कविता कौशिक पर भड़के नजर आए। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में एक बार फिर भूत और निगेटिव एनर्जी की बात हुई है। हर साल बीबी हाउस में ये मुद्दा जरूर उठता है। 
पव‍ित्रा पुनिया ने सबसे पहले सुबह में सिलिंडर ओपन होने की बात कही। इसके बाद एजाज ने भी काली परछाई के गुजरने की बात कही। फिर रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली भी कहती हैं कि वे रात भर डर से सो नहीं पाई हैं। अभ‍िनव ने भी कहा कि उन्हें शुरुआत से ही घर में कुछ न‍िगेट‍िव एनर्जी के होने का एहासास हुआ है। 
कव‍िता को बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क के तहत कार्य सौंपते हैं कि जिस किसी ने भी इस हफ्ते अनुशासन तोड़ा है वह उनके निजी सामान को बाहर रखे डस्टबिन में फेंक सकती हैं। निक्की, कव‍िता को बताती हैं कि अली ने पव‍ित्रा को चॉकलेट देकर अनुशास तोड़ा था। फिर कव‍िता, अली का ट्र‍िमर लेकर डस्टबिन में फेंक देती हैं। अली इसपर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ऐसा करने के पीछे सही कारण बताया जाए। बात काफी बढ़ जाती है। तू-तू मैं-मैं में कव‍िता अली से कहती हैं- मैं तेरी बाप हूं। इसपर अली और ज्यादा भड़क जाते हैं। दोनों में जमकर कहासुनी होती है। दोनों की इस लड़ाई में निक्की को छोड़कर बाकी घरवाले अली की साइड लेते हैं। अभ‍िनव भी अली का साथ देते हैं। वे कव‍िता की बात से नाराज नजर आते हैं और अली का साथ देते हुए डस्टबिन उल्टा कर देते हैं। 

Desk Team