रश्मि देसाई को बिग बॉस 14 के मेकर्स ने किया एप्रोच, जल्द ही होगी घर में एंट्री?

Summary :

रश्मि देसाई को ‘बिग बॉस 14’ में आने का न्योता मिला है। इस बात का खुलासा खुद रश्मि देसाई ने ही किया है।

बिग बॉस 14′ टीआरपी लिस्ट में कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहा है। ‘बिग बॉस 14’ के घर में  सितारे भी टीआरपी नहीं दे पा रहे हैं। वहीं सलमान खान का चार्म भी इस बार कुछ फीका फीका लग रहा है। यही वजह है जो बीते सीजन के मुकाबले इस बार बिग बॉस शो फैंस का दिल नहीं जीत पा रहा है। ऐसे में मेकर्स बीते सीजन्स के सितारों को घर का मेहमान बना रहे हैं। 
 यहां हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई की जिसको ‘बिग बॉस 14’ में आने का न्योता मिला है। इस बात का खुलासा खुद रश्मि देसाई ने ही किया है। 
 दिए एक इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा, ‘मुझे ‘बिग बॉस 14’ के घर में आने का कई बार न्योता मिल चुका है। मेकर्स ने कई इवेंट्स के दौरान मुझे अप्रोच किया था। अब तक भी ये इस बात का फैसला नहीं कर पाई हूं कि मुझे ‘बिग बॉस 14′ के घर में जाना चाहिए या फिर नहीं…।’
‘बिग बॉस 14’ में हो रही घटनाओं के बाके में बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, ‘मैं ये बात जानती हूं कि एजाज खान एक सीनियर एक्टर है। मेरे मन में एजाज खान की एक अलग इमेज है। जब भी मैं ‘बिग बॉस 14′ के घर में एजाज खान को देखती हूं मुझे इस बात का यकीन नहीं होता कि ये वही इंसान है।’
आगे रश्मि देसाई ने कहा, ‘कविता कौशिक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए कुछ भी नहीं कर रही हैं। वो जैसी है वैसी ही ‘बिग बॉस 14′ के घर में नजर आ रही है। कविता कौशिक कभी भी फेक नहीं हो सकती। कविता कौशिक अपनी पसंद नापसंद और बाकी मुद्दों पर बहुत ही खुलकर बात करने वालों में से है। वो एक सच्ची लड़की है।’

Desk Team