Bigg Boss 19: पिता बनना चाहते हैं Gaurav Khanna, कहा- ‘पत्नी अभी तैयार नहीं’,

Summary :

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन प्रक्रिया होने के बाद से ही ड्रामा और इमोशनल उथल-पुथल का दौर जारी है। कंटेस्टेंट्स अपने इमोशन्स को खुलकर सबके सामने ला रहे हैं और लोगों को ये पसंद भी आ रहा है। हालिया एपिसोड में ‘अनुपमा’ एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में टेलीविजन के दिलों की धड़कन गौरव खन्ना का भावुक और ईमानदार पक्ष सामने आया। गार्डन एरिया में साथी प्रतियोगी मृदुल तिवारी के साथ एक खुलकर बातचीत में, गौरव ने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी और…

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन प्रक्रिया होने के बाद से ही ड्रामा और इमोशनल उथल-पुथल का दौर जारी है। कंटेस्टेंट्स अपने इमोशन्स को खुलकर सबके सामने ला रहे हैं और लोगों को ये पसंद भी आ रहा है। हालिया एपिसोड में ‘अनुपमा’ एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में टेलीविजन के दिलों की धड़कन गौरव खन्ना का भावुक और ईमानदार पक्ष सामने आया। गार्डन एरिया में साथी प्रतियोगी मृदुल तिवारी के साथ एक खुलकर बातचीत में, गौरव ने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी और अपनी पत्नी, अभिनेत्री आकांक्षा चमोला द्वारा साथ मिलकर चुने गए फ़ैसलों के बारे में बात की।

पिता बनना चाहते हैं Gaurav Khanna

गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादी को 9 साल हो गए हैं और अभी भी कपल को बच्चा नहीं हुआ है। एक्टर ने इसके पीछे की वजह बताई है। बिग बॉस के घर में यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने गौरव से पूछा कि उनकी शादी को एक दशक से ज्यादा हो गया है, फिर भी उन्हें कोई बच्चा नहीं हैं। इस पर अनुपमा स्टार ने रिवील किया कि उनकी पत्नी आकांक्षा अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस पर जवाब में मृदुल कहते हैं- देखिये, शायद दो या तीन साल बाद, इस पर गौरव भी सहमति में अपना सिर हिलाते हैं। गौरव खन्ना ने आगे कहा- “उनको चाहिए ही नहीं। मुझको चाहिए तो लेकिन लव मैरिज है तो जो वो बोलेगी, मुझे करना पड़ेगा। प्यार किया तो निभाना तो पड़ेगा। उनकी अपनी सोच भी सही है। जिम्मेदारी होती है बहुत और हम लोग सिर्फ दो हैं। मैं हर वक्त काम करता हूं और कल को उनको काम मिल गया तो बच्चे को अकेला नहीं छोड़ना। मुझे चाहिए था लेकिन उन्होंने मुझे यह बात समझाई। देखेंगे आगे, लेकिन कभी नहीं, ऐसा नहीं कहूंगा।”

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

गौरव और आकांक्षा की लवस्टोरी

बिग बॉस 19 से पहले, गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीज़न में हिस्सा लिया था और खिताब जीता था। एक एपिसोड में, गौरव ने आकांक्षा के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया। गौरव ने बताया कि वह आकांक्षा से एक ऑडिशन के दौरान मिले थे और उन्हें पहली नज़र में ही प्यार हो गया था। उन्होंने आकांक्षा से बातचीत की शुरुआत ऐसे की जैसे वह इंडस्ट्री में नए हों। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, गौरव और आकांक्षा ने 24 नवंबर, 2016 को गौरव के गृहनगर कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य विवाह समारोह में शादी कर ली।

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना

वही हाल ही में सामने आए शो के प्रोमो में गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच दाल को लेकर जबरदस्त बहस देखने को मिली। झगड़े के दौरान गौरव ने गुस्से में कहा – “नॉमिनेट करना है तो कर दो मुझे।” उनका यह एटीट्यूड फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला के अंदाज की याद दिला गया। सिद्धार्थ भी बिग बॉस के घर में अपने दबंग स्टाइल और साफगोई के लिए जाने जाते थे। सिर्फ कुछ दिनों में ही गौरव खन्ना को कैमरे पर बाकी सदस्यों को ऑर्डर और रूल करते हुए देखा गया। ऐसा लग रहा है कि वह शुरुआत से ही घर का कैप्टन बनने की कोशिश कर रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि गौरव का यह ओवर-डॉमिनेटिंग रवैया उन्हें आगे मुसीबत में डाल सकता है, क्योंकि बाकी सदस्य भी अब उनके खिलाफ होते दिख रहे हैं। गौरव खन्ना पर लगातार सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग हो रही है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि वह सिद्धार्थ शुक्ला वर्जन 2बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असली सिद्धार्थ जैसा करिश्मा शायद ही कोई दिखा पाए।

 

Also Read: Bigg Boss 19: क्या Gaurav Khanna बन पाएंगे अगले Sidharth Shukla?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।